सहगल फाउंडेशन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बांटे मास्क
सहगल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उपमंडल के गांवों में कोरोना से बचाव के अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।
संवाद सहयोगी, पुन्हाना: सहगल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने उपमंडल के गांवों में कोरोना से बचाव के अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। यह जानकारी सहगल फाउंडेशन की कोर्डिनेटर शाहीन खातून ने दी।
शाहीन खातून ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की परवाह करते हुए सहगल फाउंडेशन द्वारा सभी शिकरावा, पुन्हाना व पिनगवां उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सहगल फाउंडेशन द्वारा भुरियाकी, शिकरावा व चादंकी सहित अन्य गांवों में छोटी-छोटी जागरूकता गोष्ठी भी की गई है। इसके तहत महिलाओं, पुरुषों व वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचने के लिए बचाव के तरीके बताते हुए मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने व समय-समय पर हाथ धोते रहने के लिए बताया गया है।